Ank Jyotish Numerology Prediction 8 September 2020
- अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक-1, नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपको आर्थिक परिणाम बेहतर होंगे। समय है अपने करियर के सारे विकल्प ढूंढ़ने का आलोचना या निंदा हो सकती है। इससे बचने का तरीका निकलना पड़ेगा। भागीदारी के काम में पार्टनर पर नजर रखें। भाईयों से थोड़ा अनबन रह सकती है। परिवार के प्रति विशेष ध्यान देना पड़ेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रवैया रहेगा।
शुभ अंक -12, शुभ रंग – हल्का
अंक–2, नाम अक्षर- B K R
व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगी। घर के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना किसी कारणवश लंबित होती चली जाएगी। आपके मन में असंतुष्टि का भाव रहेगा। किसी कार्यक्रम को लेकर परेशांन रहेंगे। प्रेम-प्रसंगों में विश्वास पैदा होगा। आपसी समझ भाई बहन का आपसी मतभेद खत्म हो सकता है। लव पार्टनर एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
शुभ अंक- 33, शुभ रंग- नारंगी
अंक - 3, नाम अक्षर - C G L S
आपका उदारवादी दृष्टिकोण के कारण परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। व्यापारिक इन्वेस्टमेंट करते समय सावधान रहें। अत्यधिक लोन आदि लेने से बचे आज के दिन किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। प्रतियोगी परीक्षा व नौकरी से सम्बन्धित परीक्षा का परिणाम संतोषजनक रहेगा। अपने गुस्से के कारण प्रेमी से सम्बन्ध खराब हो सकते है। माता का स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। परिवार साथ घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीला
अंक- 4, नाम अक्षर - D M T
आज का दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। दिन जमीन जायदाद और वाहन सम्बन्धी मामलों के लिये अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोग नया वाहन भी खरीद सकते है मन उदास रहेगा और शरीर में आलस्य का भाव रह सकता है। मित्रों के साथ यात्रा में आनंद आएगा परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। रिश्तेदार से संपर्क साबित होगा पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक –19, शुभ रंग - हरा