Ank Jyotish Numerology Prediction 29 August 2020
- अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौनसा है।
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप किसी चीज में धन निवेश कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – चॉकलेट
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की सम्भावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी। किसी प्रकार की बहस से बचें। यह आगे जाकर घातक सिद्ध हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लेमन
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आलस महसूस करेंगे। जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नयी डील हो सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू काल आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - क्रीम
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
यात्रा में परेशानियां आ सकती है। व्यापार में उन्नति पाने के लिये नये विकल्प ढूंढेंगे। जमीन, घर आदि से आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इंटरनेट के माध्यम से ज्ञान बढ़ेगा। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – नीला