ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं। आर्थिक अवस्था में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे और अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
पुराने स्कूल कॉलेज के मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ यात्रा कर सकते हैं। परिवार को ज्यादा समय देंगे। बुखार या इनफेक्शन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है। कोर्ट कचहरी और अस्पताल में धन व्यय हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
पुराने चल रहें भूमि, संपत्ति, जायदाद संबंधी मामले समय लेंगे। आर्थिक परेशानी में कमी आएगी। जन्मदिन की पार्टी समारोह आदि में भाग ले सकते हैं। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। पुत्र पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मस्टर्ड
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगें फिर भी सफलता नहीं मिल पाएगी। अचानक मुसीबतें आ सकती है। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। काम के प्रति निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। संगीत में आपकी रूचि और रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेंगें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- स्लेटी