Ank Jyotish Numerology Prediction 28 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष: 28 फरवरी के लिए मूलांक अनुसार आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। यात्राओं में व्यस्त रहने की वजह से परिवार में दूरियां बढ़ेंगी। आपकी अपने जीवनसाथी से नजदीकियां और प्रेम बढ़ेगा। साहित्य से जुड़े लोग ज्ञानार्जन और विद्याध्ययन में लगें रहेंगे।
शुभ अंक -13
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
संगीत, साहित्य एवं कला आज आपको आकर्षित करेंगे। नई पुस्तकें, सी.डी., आदि खरीद सकते हैं। काफी समय से रूका हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। घर की चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपके परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। अपने आप में कुछ चिंतन मनन करेंगे। मन मेडीटेशन में लगेगा। मित्र व सहयोगियों का पूरा सहयोग रहेगा। धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल हैं। परन्तु आज बड़ा रिस्क लेने की कोशिश न करें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपको व्यापार में हानि होने के संकेत नजर आ रहें है। हाथ, पैर व सिर में चोट लग सकती है। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें। खरीददारी के लिए शापिंग मॉल जा सकते हैं। आज आप फैमिली पर ज्यादा खर्च करेंगे।
अंक – 12
शुभ रंग – सुनहरा