अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
नौकरी में सम्मान मिल सकता है। भाई—बहन से संबंध बेहतर होंगे। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में सामंजस्य बना कर रखें। अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। मन को शांत रखें। संगीत सुने और अपने मूड को बेहतर करें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – लाल
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बच्चों के लिये भविष्य की योजना बनाएंगे। पति—पत्नी छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। सेहत ढीली रहेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
शुभ अंक-22
शुभ रंग- हरा
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
प्रेम के रिश्तों में अस्थिरता आएगी। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। मन विचलित रहेगा। ऑफिस में भी मन नहीं लगेगा। यदि घर से काम करने का विकल्प हो तो आज घर से ही कार्य करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग – लेमन
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
ऑफिस की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी और समझदारी से भविष्य के नये दरवाजे खुलेंगे। नये संपर्कों से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – आसमानी