खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आप दिमाग को नियंत्रण में रखें। व्यापारिक लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती हैं। समय पूर्णतया आपके अनुकूल है। विवाह का रिश्ता आ सकता है और अपनों का साथ रहेगा। आपके पास धन आने की संभावना हैं, लेकिन खर्च में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
मेहनत भरा दिन रहेगा और शाम तक थकान महसूस करेंगे। परिवार में अशांति हो सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। दोस्तों से सावधान रहें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
दिमाग चंचल और विचलित रहेगा। ऐसा लगेगा कि चीजें आपके वश में नहीं हैं। परिवार से दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आप पर झूठा आरोप भी लग सकता हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का निवारण हो सकता हैं। आपके व्यक्तित्व के प्रभाव की बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आप स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति है, किसी के अधीन कार्य करना आपको पसंद नहीं आएगा। शत्रु से विजय प्राप्त होगी। आफिस राजनीति के क्षेत्र में दिन आपके पक्ष में हैं। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा