अंक ज्योतिष 25 अगस्त: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लेमन।
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे। सरकारी नौकरी लग सकती है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद खत्म होगा और पैसा भी आयेगा परन्तु टिक नहीं पायेगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम बीतेगी।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला।
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन घर परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। आपको अपने इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गोल्डन।
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। पुराने मित्र मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – सिल्वर