Ank Jyotish Numerology Prediction 25 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 25 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
वर्तमान में यह परिवर्तन आपको भविष्य में सुनहरे मौके देगा और बेहतरी की ओर ले जायेगा। नए मित्र बनेंगे। नर्वस सिस्टम की समस्या से कुछ लोग पीड़ित हो सकते है। शिक्षा में रुकावटे आ सकती हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
मूलांक – 2
उल्लास, प्रेम और रोमांस से भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लाइफ क्वालिटी में सुधार लाएगा। परिवार पर खर्च होगा। रूके काम पूरे होंगे। प्रेम के रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम
मूलांक - 3
आपका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन के बीच तालमेल बनाए रखें। क्रोध को काबू में रखें। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्य लंबित होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - गोल्डन
मूलांक – 4
कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़े परेशान दिखाई देंगे। दिल छोटा न करें, जल्द ही परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। मित्रों में कोई आपसे ईर्षा करता है इसलिए अपनी योजनाएं अपने तक रखें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – ब्राऊन