ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नांरगी
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा