Ank Jyotish Numerology Prediction 24 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष: 24 फरवरी को मूलांक अनुसार ये है आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। लेकिन खर्चों पर कन्ट्रोल करें, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। खुद पर नियंत्रण रखकर अपने कार्य को करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग व प्रेम मिलेगा। आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएंगे और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक -9
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
मन में सकारात्मक विचार रहेगा। आपके उम्मीद की किरण जाग सकती है। अपने करिश्माई आकर्षण का लाभ उठाएं। नौकरी से संबन्धित आपके कार्य पूरे होंगें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। छात्र–छात्राओं के लिए आज का दिन उत्तम दिन है।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- पीला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
किसी पुराने साथी से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। मन स्वार्थी हो सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों ही धूमिल हो जाए। इन सबके बावजूद परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
संतान की ओर कोई शुभ खबर मिल सकती है। आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। परिणाम अच्छे मिलेंगें। विद्या संबंधी कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन नॉर्मल है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला