Ank Jyotish Numerology Prediction 23 August 2020
अंक ज्योतिष 23 अगस्त: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
विरोधी परास्त होंगे। कर्मठता और ऊर्जा से भरे रहेंगे। पुरानी बातों की परवाह किये बिना आगे की योजना बनाएंगे। यात्रा पर जा सकते है। लेकिन स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना पेट खराब हो सकता हैं।
शुभ अंक -1, शुभ रंग – लाल
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आप ज्यादा स्पष्टवादी है, इसलिए विचारों का विशेष ध्यान दें। मन विचलित रहेगा। मन सामान्य करने के लिए काम में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चालान हो सकता है। बहन भाई से तकरार हो सकती है। बच्चों की शिक्षा पर अधिक धन व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी लग सकती है।
शुभ अंक- 33, शुभ रंग- डार्क ब्लू
अंक - 3, नाम अक्षर - C G L S
आपके विकास के रास्ते मुश्किल रहेंगे। दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क रहेगा। काम के लिए ऑनलाइन मीटिंग में बिजी रहेंगे। लव मैरिज की बात घर वालों से करेंगे आपमें कुछ अलग प्लानिंग करेंगे। मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ मिल सकता है। कार्य को लेकर अपसेट रहेंगे।
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- भूरा
अंक – 4, नाम अक्षर – D M T
आज आपका मन रोमांच से भरपूर रहेगा, जिस कारण उत्साह रहेगा। बहन से विवाद हो सकता है। आज के समय की गई यात्रा सफलतादायी रहेगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। सुख शान्ति रहेगी। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पर सकता है मैरिड लाइफ को बैलेंस करने की जरूरत है।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- मैरून।