ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आर्थिक शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। संपत्ति के मामलों में अपने खास मित्रों और परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा सा खराब रह सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज आप अपनी पर्सनैलिटी में सुधार लाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आप किसी इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करेंगे। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आर्थिक रूप से आपको कोई न कोई दिक्कत पेश आएगी। व्यर्थ की उलझनों में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर, संपत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। आय की नई राहें निकलने की संभावना है। जिंदगी से ज्यादा पाने और वक्त से पहले शिखर पर पहुंचने की चाहत न रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आज आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा