Ank Jyotish Numerology Prediction 20 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 20 अप्रैल: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
प्रतियोगी या विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल आएगा। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – अल्ट्रा ग्रीन
मूलांक – 2
अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित लीकेज सामने आ जाए। प्रेम—प्रसंग व सोशल नेटवर्किग साइट्स से दूरी बना कर रखें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- गहरा नीला
मूलांक - 3
आज आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें। आफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक-24
शुभ रंग – पीला
मूलांक – 4
सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं, जरूरत है आपको अपनी भावनाओं को काबू करने की।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा