Ank Jyotish Numerology Prediction 2 April: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+3=5 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 2 अप्रैल: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
प्रेमियों के लिए दिन सार्थक रहने वाला है। विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। कोर्ट-कचेहरी के केस और लंबे चलेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – हल्का नीला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी बात मनवाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। अब तक जो काम की अति झेल रहे थे, उनको अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। शादी सगाई जैसे कामों में रूकावट आ सकती है। प्रेमी रूठ सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेचैन रहेंगे। आमदनी में गिरावट होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन उपयुक्त है आवेदन भरने के लिए। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – भूरा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
बिजनेस टूर पर जाना हो सकता है। पुराने किसी मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – काला