Ank Jyotish Numerology Prediction 19 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 19 मई: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आपके कार्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि कुछ काम में रुकावट भी आ सकती है। वर्तमान परिस्थिति में जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। अपने लोगों से बनाकर रखें।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - सुनहरा
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों का रखरखाव करें। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – नीला
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रेम-प्रसंगों एवं व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार एवं व्यवसाय में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। प्रेमी से तकरार हो सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम