ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आपको कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आप जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। जुआ व सट्टे में पैसा न लगाएं। सही जगह निवेश करने के लिए उत्तम दिन । संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आने वाले समय में मेहनत से सफलता मिलेगी। काम अधिक होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नया व्यवसाय खोल सकते हैं या अपनी आय वृद्धि के लिए कोई अतिरिक्त कार्य भी कर सकते हैं। पति-पत्नी का संबंध अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आज आप अपने जीवन में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। जीवन में कुछ महत्त्वपूर्ण घटेगा, कानूनी मामलों में बुद्धि और विवेक से फैसला लेना होगा। आप खुलकर खर्च करेंगे और दूसरों को सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यक्त्तित्व विकास के लिए कोर्स अदि ज्वाइन कर सकते हैं। परिवार में सुखशांति रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गोल्डन
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
व्यापारिक डील हो सकती है। बिजनेस से फायदा हासिल हो सकता है। काम में फोकस कम रहेगा। अपने पुराने सहपाठियों से मिलने के चान्स है। सोशल मीडिया एवं नेटवर्किंग में व्यस्त रह सकते हैं। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। अधिक काम के कारण थकावट महसूस होगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला