Ank Jyotish Numerology Prediction 14 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 14 मार्च: शनिवार को आपका ये लकी नंबर और शुभ रंग दिलाएगा कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक -1
नाम अक्षर – A I J Q Y
सरकार से जुड़े कार्य पेंशन, बीमा आदि के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय हो सकता है। आपका प्रेम-प्रसंग उजागर हो सकता है। लाभकारी योजनाएं बन सकती है। मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – सफेद
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आपको ईर्ष्या तथा द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सगाई संबंधों में सावधानी बरतें अन्यथा टूटने या रिश्तों में खटास आ सकती है। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
नाम अक्षर – C G L S
घर की चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। बच्चों के दाखिले के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार प्रेमी के साथ घूमने-फिरने, सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग – मेजेंटा
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक मेल-जोल में मन लगेगा। पार्टी-मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। नए रिश्ते बनाने के दिन है। आप नई वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम