Ank Jyotish Numerology Prediction 13 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 13 अप्रैल: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक - 1
आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और आर्थिक मामलों में आपके लिए मददगार साबित होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार रहेगा। आर्थिक रुप से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -15
शुभ रंग – पीला
मूलांक – 2
आज आप अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बना सकते है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक का सिलसिला चलता रहेगा। थोड़ी छेड़-छाड़ आपको बीते दिनों की याद दिलाएगी। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद
मूलांक - 3
शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश करना अच्छा होगा। आज का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आपको आगे पछताना पड़े। जीवनसाथी के साथ रोमानी पल बिता सकते हैं।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – क्रीम
मूलांक – 4
आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। तब तक कोई वादा न करें, जबतक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। यात्रा होगी लेकिन आपको थकान दे सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – काला