ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंकज्योतिष: 12 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग
सार
अंक- 9
आपकी कार्य करने की गति कमजोर रहेगी। धन संबंधी मामलों में रूकावटें आएंगी, फिर भी जरूरतों को पूरा कर लेंगे। आपसे लोग बहुत प्रभावित होंगे। लंबे समय से से चले आ रहे कोर्ट कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। शाम को प्रकृति का आनंद लेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन