Ank Jyotish Numerology Prediction 11 April: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 11 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
मूलांक 1
आपके परिश्रम का फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अहंकार आपके पारिवारिक संबंध को खराब कर सकता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - हल्का पीला
मूलांक 2
प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त है। भावनाओं में बह कर गलत फैसला ले सकते हैं। घरेलू कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ खुशहाल समय बीतेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- स्लेटी
मूलांक 3
दिन आपके लिए प्रतिकूल रहना वाला है। आज के दिन प्यार आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
मूलांक 4
समय आपके पक्ष में है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगें। बॉस के आदेश को पूरा करने की कोशिश करें। धन का संचय हो सकता है। बच्चों की सेहत और उनके भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा