{"_id":"674ee401a8fcd70570082f7f","slug":"ank-jyotish-2025-mulank-7-yearly-numerology-prediction-for-number-seven-read-chart-ank-shastra-in-hindi-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ank Jyotish 2025: मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Ank Jyotish 2025: मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
सार
वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 7 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
विज्ञापन
1 of 5
Ank Jyotish 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मानता है कि प्रत्येक अंक में विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होती है, जो हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार, और भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग (2+3=5) उस व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। इसी तरह, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग व्यक्ति का भाग्यांक होता है। जैसे, यदि किसी का जन्म 22 अप्रैल 1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग (2+2+0+4+1+9+9+6=33; 3+3=6) भाग्यांक होगा, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से यह समझा जाता है कि किसी विशेष वर्ष में मूलांक और भाग्यांक का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर कैसा रहेगा। इसमें व्यक्तिगत अंकों के आधार पर करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थितियों का विश्लेषण किया जाता है। इस विश्लेषण से व्यक्ति आने वाले समय की संभावनाओं और चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकता है। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से समझते हैं कि वर्ष 2025 में मूलांक 7 वालों के लिए शुभ अंक, लकी रंग, और उनकी सफलता के अवसर कैसे रहेंगे। साथ ही यह जानेंगे कि यह वर्ष उनके लिए कैसा रहने वाला है।
2 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 7
यदि आपकी जन्म तिथि किसी महीने की 7, 16, या 25 है, तो आपका मूलांक 7 होगा। यह अंक केतु से संबंधित माना जाता है। इस कारण, ये लोग एक स्वतंत्र और विशिष्ट विचारधारा वाले व्यक्ति होते हैं। आपका स्वभाव दूसरों को खुश रखने वाला है। हालांकि, इस गुण का कुछ लोग गलत फायदा भी उठा सकते हैं या आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए आपको अपने भावनात्मक पहलुओं को समझदारी से प्रबंधित करना चाहिए।
3 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
2025 में मूलांक 7 का प्रभाव
साल 2025 में आप पर मूल रूप से अंक 7, 9, 1, 5, और 6 का प्रभाव रहेगा। इनमें अंक 7 आपके लिए सबसे अनुकूल रहेगा और आपको सकारात्मक परिणाम देगा। अंक 9 आपके पक्ष में नहीं है, जबकि अंक 1 औसत परिणाम दे सकता है। अंक 5 और 6 दोनों आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ सकते हैं। हालांकि, आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यह वर्ष आपके जीवन में सीख और अनुभव का समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
2025 के लिए सावधानियां और सुझाव
साल 2025 में कुछ चीजें पहले बिगड़ती दिख सकती हैं, लेकिन अंतत वे आपके पक्ष में सुधर जाएंगी। आप मित्र और दिखावटी दोस्तों के बीच अंतर समझ पाएंगे। आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक और रिश्तेदारों से जुड़े मामलों में साल औसत रहेगा। कार्यक्षेत्र में औसत से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल परिणाम ला सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
उपाय
नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करें। नवरात्रि में कन्या पूजन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। ये उपाय आपके जीवन में संतुलन और सफलता लाने में सहायक हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।