फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Colour 2026: नये साल में कौन सा रंग आपके लिए लाएगा सफलता और सकारात्मक ऊर्जा? राशि अनुसार जानें

Wed, 31 Dec 2025 11:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 11:28 AM IST
सार

Lucky colour For Zodiac Sign: जानें 2026 में आपकी चंद्र राशि के अनुसार कौन-सा रंग आपके लिए सबसे शुभ रहेगा और कैसे सही रंगों का उपयोग करके आप अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और सौभाग्य आकर्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2026 Lucky Colour From Aries To Pisces Zodiac Sign in hindi
Rashi Anusar Lucky Colour 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rashi Anusar Lucky Colour 2026: रंग केवल हमारी आंखों को भाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारी ऊर्जा, मानसिक स्थिति और जीवन के अनुभवों पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। सुबह की धूप का पीला रंग खुशी और उत्साह भरता है, वहीं समंदर का नीला रंग मन को शांति और ठहराव देता है। इसी तरह, हर रंग की अपनी एक विशेषता होती है, जो हमारे मूड, सोच और यहां तक कि हमारी किस्मत पर भी असर डालती है।


नए साल की पहली सुबह कैसी हो ? जानिए वे काम जो पूरे साल आपके जीवन में शुभता को बढ़ाते हैं
अगर हम पहले से जान लें कि 2026 में हमारी चंद्र राशि के लिए कौन-सा रंग सबसे शुभ रहेगा, तो हम इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करके सकारात्मकता और सफलता को आकर्षित कर सकते हैं। चाहे वह कपड़ों का चुनाव हो, घर की सजावट हो या अन्य छोटे-छोटे दैनिक उपयोग, सही रंग हमारे लिए पूरे साल ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आता है। अब आइए, चंद्र राशि के अनुसार जानते हैं कि 2026 में आपका शुभ रंग कौन-सा रहेगा।
Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

New Year 2026 Lucky Colour From Aries To Pisces Zodiac Sign in hindi
2026 सूर्य के प्रभाव वाला साल है, इसलिए इस साल अग्नि तत्व की ऊर्जा ज्यादा रहेगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातक मुख्य रूप से मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। 2026 सूर्य के प्रभाव वाला साल है, इसलिए इस साल अग्नि तत्व की ऊर्जा ज्यादा रहेगी। यह ऊर्जा बहुत शक्ति और आत्मविश्वास देती है, लेकिन अनियंत्रित होने पर गुस्सा और अधीरता भी बढ़ा सकती है। इसलिए इस साल मेष राशि के जातकों के लिए नारंगी, मरून और हल्का गोल्डन रंग शुभ रहेंगे। ये रंग न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, बल्कि क्रोध और तनाव को भी कम करने में मदद करेंगे। यदि आप अपने कपड़ों, कार्यस्थल या घर की सजावट में इन रंगों को शामिल करेंगे, तो पूरे साल ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी।

New Year 2026 Lucky Colour From Aries To Pisces Zodiac Sign in hindi
2026 में शुक्र ग्रह की शुभ ऊर्जा आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सौंदर्य, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 2026 में शुक्र ग्रह की शुभ ऊर्जा आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। आपके लिए गुलाबी, हरा और सफेद रंग विशेष रूप से शुभ हैं। ये रंग न केवल आपके संबंधों में मिठास और सामंजस्य बढ़ाएंगे, बल्कि करियर और धन संबंधी मामलों में भी लाभ पहुँचाएंगे। घर और ऑफिस में इन रंगों का इस्तेमाल करने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 Lucky Colour From Aries To Pisces Zodiac Sign in hindi
2026 में मिथुन राशि वालों के लिए सबसे शुभ रंग होंगे। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह के अधीन होते हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और संवाद का प्रतीक है। 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए सबसे शुभ रंग होंगे ग्रीन और हल्का पीला खासकर पत्तों जैसा हल्का हरा, जिसमें पीलेपन की झलक हो। ये रंग आपकी बातचीत, निर्णय क्षमता और समझदारी को मजबूत करेंगे। अगर आप अपने कपड़े या एक्सेसरीज़ में इन रंगों को शामिल करेंगे, तो आपका मनोबल बढ़ेगा और आप हर परिस्थिति में सहज और संतुलित रहेंगे।

विज्ञापन
New Year 2026 Lucky Colour From Aries To Pisces Zodiac Sign in hindi
इस साल आपके लिए सिल्वर और लेमन (हल्का पीला) रंग शुभ रहेंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि चंद्रमा के प्रभाव में होती है, जो भावनाओं और संवेदनशीलता का प्रतीक है। चंद्रमा जल तत्व से जुड़ा होता है, इसलिए यह राशि अधिक संवेदनशील और भावुक होती है। 2026 में सूर्य की गर्म ऊर्जा अधिक रहेगी, जिसे संतुलित करना जरूरी है। इस साल आपके लिए सिल्वर और लेमन (हल्का पीला) रंग शुभ रहेंगे। ये रंग आपके मन को शांत रखेंगे और आत्मबल बढ़ाएंगे। इनके प्रयोग से आप भावनात्मक स्थिरता बनाए रख पाएंगे और हर परिस्थिति में संयमित रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed