फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिशु का नाम रखने पहले जान लें ये बातें, नाम से होता है भविष्य और स्वभाव पर प्रभाव

Sat, 27 Mar 2021 05:44 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 27 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
namkarn sanskar Keep these important things in mind before naming a child
नवजात शिशु का नाम रखने से पहले ध्यान रखें ये बातें (प्रतीकात्मक चित्र)

हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों में से नामकरण संस्कार को बहुत ही महत्पूर्ण माना गया है। आज के आधुनिक समय में लोग अपने बच्चों के नाम के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि धार्मिक मान्यता के अनुसार बच्चे का नाम का प्रभाव उसके स्वभाव,कर्म से लेकर उसके आने वाले पूरे जीवन पर पड़ता है। नाम सिर्फ अक्षर ही नहीं है बल्कि यह सौभाग्य, अच्छी सेहत, पैसा आदि की कुंजी है, इसलिए नाम को बहुत ही सोच-समझकर रखा जाता है। शिशु का नाम रखने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि शिशु का नाम रखने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी।




 

namkarn sanskar Keep these important things in mind before naming a child
नाम का पहला अक्षर होता बहुत महत्वपूर्ण (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : Pixabay
नाम का पहला अक्षर होता बहुत महत्वपूर्ण
ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष के अनुसार बच्चे के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म समय और नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता है, इसलिए बच्चे का नामकरण हो जाने के पश्चात वैदिक ज्योतिष के द्वारा सुझाए गए नाम की राशि के अनुसार आप इंटरनेट से नाम ढूंढकर रख सकते हैं। 

 
namkarn sanskar Keep these important things in mind before naming a child
नामकरण संस्कार के लिए शुभ नक्षत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Instagram

नामकरण संस्कार के लिए ये नक्षत्र माने गए हैं शुभ
हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बहुत ध्यान रखा जाता है। नामकरण संस्कार के लिए अनुराधा, पुनर्वसु, माघ, उत्तरा, उत्तराषाढा, उत्तरभाद्र, शतभिषा, स्वाती, धनिष्ठा, श्रवण, रोहिणी, अश्विनी, मृगशिर, रेवती, हस्त और पुश्य नक्षत्रों को सबसे उत्तम माना जाता है। ज्यादातर नामकरण संस्कार बच्चे के जन्म के ग्यारहवें दिन पर किया जाता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नामकरण संस्कार के दिन पूर्णिमा और अमावस्या तिथि नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
namkarn sanskar Keep these important things in mind before naming a child
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
नाम रखने से पहले जान लें उसका मतलब
आज के समय में लोग नए-नए नामों को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं लेकिन माना जाता है कि व्यक्ति का जैसा नाम होता है, वैसा ही उसका स्वभाव होता है, इसलिए शिशु का नाम रखने से पहले उसके मतलब को भलिभांति जान लेना चाहिए। किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है और वहीं उसके पूरे जीवन को भी प्रभावित करता है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed