Moles On Body Meaning: हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तिल विभिन्न आकार और रूप-रंग के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब भी अलग-अलग होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ। लेकिन इसमें ये ध्यान देने की बात होती है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो। अगर तिल बड़ा है तब ये प्रभाव डालता अन्यथा नहीं। तो चलिए आज जानते हैं शरीर पर स्थित तिलों के बारे में....
शरीर पर मौजूद कौन से तिल माने जाते हैं सबसे शुभ, क्या होता है इनका मतलब? जानिए सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माथे के बीच में तिल का मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है।
जिस किसी भी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है, तो इसका मतलब कि वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।