राहु-केतु के अलावा प्रत्येक ग्रह को किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं जिसका व्यक्ति के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। 26 मई 2021 को बुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन पूर्णिमा तिथि है और साथ ही में इस दिन चंद्र ग्रहण भी है। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि और वाकपटुता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से चार राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशि।
Mercury transit 2021: बुध कर रहे हैं अपनी ही राशि में गोचर, इन चार राशि वालों का खुलेगा भाग्य
बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर मेष राशि के जातकों को करियर में जबरदस्त तरक्की देने वाला होगा। इस राशि के जातक व्यापार में मुनाफा प्राप्त करेंगे और अपनी बुद्धिमत्ता से व्यापार बढ़ाने के नए-नए तरीके भी अपनाएंगे। ये लोग बौद्धिक क्षमता के बल पर हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही किसी मित्र से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन बुध के स्वामित्व वाली राशि है और इस समय बुध अपनी राशि मिथुन में ही प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए मिथुन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। बुध के गोचर से आपके रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। इसके साथ ही नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बनते रहे हैं। अपनी बुद्धि और मेहनत से कुछ ऐसा कार्य कर सकते हैं, जो आपके लिए तुरंत फायदा पहुंचाएगा।
बुध का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभफलदाई रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी बदलने की संभावना है। ने काम की शुरुआत अच्छी रहेगी। माता पिता के सहयोग से तरक्की प्राप्त करेंगे। कर्ज से मुक्ति पाने के रास्ते खुलेंगे। यात्रा से लाभ प्राप्त हो सकता है।
बुध के गोचर से धनु राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। यह समय व्यापार आरंभ करने के लिए बहुत अच्छा है। इसके साथ ही धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों में प्रशंसा होगी। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैैं इसके साथ ही मकान और वाहन खरीद के भी आसार हैं।