फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021: कर्क राशि में बुध और सूर्य की युति से बनेगा खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ

Fri, 23 Jul 2021 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 23 Jul 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in cancer know prediction
mercury transit 2021 - फोटो : अमर उजाला

बुध ग्रह 25 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 9 अगस्त 2021 तक रहेंगे। इस महीने बुध देव दूसरी बार अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे पहले 7 जुलाई को बुध ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। कर्क राशि में बुध देव सूर्य के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। यह योग कई मामलों में लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को सभी ग्रहों का युवराज माना जाता है। इन्हें बुद्धि, तर्क शक्ति, संचार, संवाद कौशल आदि का कारक माना जाता है। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव डालेगा। हालांकि कुछ विशेष राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर लाभकारी सिद्ध होगा-

Mercury Transit 2021 mercury transit in cancer know prediction
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि

इस समय आपकी संवादशैली सबको प्रभावित करेगी। आप समाज के प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जिनसे आप अपने कामों निकलवाने में सफल होंगे। परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह गोचर कारोबार से जुड़े जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Mercury Transit 2021 mercury transit in cancer know prediction
मिथुन राशि
मिथुन राशि

इस दौरान वैवाहिक जीवन से लाभ होगा। ससुराल की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। गत दिनों से चली आ रहीं आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी। यदि आर्थिक निवेश के बारे में सोच रहें है तो फायदा होगा। मीडिया से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in cancer know prediction
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। लेखन पठन-पाठन तथा शोधपरक कार्यों में और अधिक सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी प्रेमविवाह भी कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in cancer know prediction
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा यद्यपि, कार्य के आरंभ में कुछ सुस्ती रहेगी लेकिन बाद में आप सफलता के चरम तक पहुंचेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अध्यात्म के प्रति भी गहरी रुचि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। एक बार जिस कार्य का संकल्प कर लेंगे वह पूर्ण होगा इसलिए, अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए उसे अंतिम रूप दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed