फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र ग्रह के प्रभाव में इन राशियों के लोग करते हैं खूब प्रगति, होते हैं बुद्धि के काफी तेज

Wed, 21 Jul 2021 09:21 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Under the influence of Venus people of these zodiac signs make great progress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का काफी खास स्थान है। इसे धन, लक्ष्मी और वैभव का कारक माना गया है। इसका प्रभाव जब किसी जातक पर पड़ता है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। शुक्र ग्रह से संबंधित जातक को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदा उस पर बनी रहती है। जातक के जीवन में खूब सारे धन का आगमन होता है। शुक्र के प्रभाव में उसका दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है। उसे अपनी पत्नी का हर मुकाम पर साथ मिलता है। दोनों एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ते हैं। शुक्र के प्रभाव के चलते जातक को वैवाहिक, शारीरिक और भौतिक जीवन में काफी सफलता मिलती है। बुध और शनि ग्रह को शुक्र का मित्र कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह के गोचर का समयकाल 23 दिन का होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन सी 3 राशियां हैं? जो शुक्र ग्रह के प्रभाव में खूब प्रगति करती हैं। 

Under the influence of Venus people of these zodiac signs make great progress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुला राशि 

इस राशि के जातक काफी आनंदपूर्ण मिजाज के होते हैं। इनको ग्लैमर वाली जिंदगी ज्यादा पसंद होती है। इनके जीवन में तमाम तरह की सुख सुविधाएं मौजूद होती हैं। तुला राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ये खूब परिश्रम करते हैं। इस राशि के लोग काफी व्यवहारिक जीवन जीते हैं। ये लोग सदा दूसरों की मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं। इन लोगों को फैशन का काफी शौक होता है। 
Under the influence of Venus people of these zodiac signs make great progress
वृषभ राशि - फोटो : Social media

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह राशि सौन्दर्य और खूबसूरती की प्रतीक है। वृषभ राशि के लोग बुद्धि में काफी तेज होते हैं। इन्हें प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है। इस राशि से जुड़े लोगों के अंदर सहनशक्ति काफी ज्यादा होती है। ये लोग अपने परिश्रम से जीवन में खूब सारा धन अर्जित करते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Under the influence of Venus people of these zodiac signs make great progress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मीन राशि

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीन, शुक्र की उच्च राशि है। इस राशि से जुड़े लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों का कला की तरफ काफी झुकाव होता है और उसी को अपना प्रोफेशन बनाने की सोचते हैं। इसके अलावा ये लोग चिकित्सा, जीव विज्ञान और संगीत के क्षेत्र में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 

विज्ञापन
Under the influence of Venus people of these zodiac signs make great progress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इन लोगों का दृष्टिकोण आध्यात्मिक होता है। इसी वजह से जीवन में ये लोग सदा ऊंचाई की तरफ गति करते हैं। ये लोग किसी भी काम को पूरी शिद्दत के साथ करते हैं। इसी के चलते इनको हर काम में सफलता प्राप्त होती है। इन लोगों का मन काफी धार्मिक होता है। धर्म कर्म के क्षेत्र में इनकी खूब रुचि होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed