फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021: 11 मार्च को बुध का गोचर इन चार राशियों को करेगा मालामाल

Wed, 10 Mar 2021 07:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 10 Mar 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in Aquarius these 4 signs will get benefit
बुध का राशि परिवर्तन 2021 - फोटो : अमर उजाला

वाणी और संचार के कारक बुध देव 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध देव 1 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध ग्रह इस दौरान चार राशियों को काफी शानदार परिणाम देंगे। इस अवधि में वृष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन चार राशि के जातकों पर बुध के इस गोचर का क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा। 

Mercury Transit 2021 mercury transit in Aquarius these 4 signs will get benefit
मिथुन राशि - फोटो : Social Media
मिथुन: कार्यों में मिलेगी शानदार सफलता

बुध का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि, ये आपके राशि स्वामी भी हैं और त्रिकोण में गोचर कर रहे हैं अतः धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

Mercury Transit 2021 mercury transit in Aquarius these 4 signs will get benefit
सिंह राशि - फोटो : Social Media
सिंह: मांगलिक कार्य के संपन्न होने की है संभावना

राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए गोचर और अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in Aquarius these 4 signs will get benefit
तुला राशि - फोटो : Social Media

तुला: विद्यार्थियों को शिक्षा में मिलेंगे बेहतरीन अवसर
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जो भी कार्य करना चाह रहे हों उसमें विलंब न करें। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सफल होने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। अपनी तैयारियों में जी-जान से लग जाएं। रोमांस के मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अच्छा है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।

विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in Aquarius these 4 signs will get benefit
वृष राशि - फोटो : Social Media

वृषभ: कार्यक्षेत्र में मिलेंगे अप्रत्याशित शुभफल
बुध का यह गोचर आपको कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। यह गोचर राशि से आपके कर्मभाव में होगा। कार्यक्षेत्र में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों के लिए तो इनका प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी प्रभाव अनुकूल ही रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी प्रभाव अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed