ज्योतिष में बुध ग्रह को वाकपटुता और बुद्धि का कारक माना गया है। बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश का दिन माना गया है। भगवान गणेश भी बुद्धि और शुभता के देवता हैं। इसलिए बुधवार को गणपति जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। बुध के कमजोर होने से व्यक्ति की बुद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शिक्षा संबंधित कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। इसके अलावा बुध की स्थिति सही न होने पर आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं बुध को मजबूत करने के लिए व्रत और उपाय...
{"_id":"5fe0a2f38ebc3e3d466148e7","slug":"measures-to-strengthen-mercury-and-the-method-of-wednesday-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए करें व्रत और ये उपाय, दूर होंगी शिक्षा संबंधित की समस्याएं","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए करें व्रत और ये उपाय, दूर होंगी शिक्षा संबंधित की समस्याएं
Mon, 21 Dec 2020 07:16 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
remedies for murcery planet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध ग्रह
बुधवार के व्रत की विधि
- किसी ज्योतिष से पूछकर शुक्ल पक्ष के बुधवार या फिर विशाखा नक्षत्र वाले बुधवार से व्रत का प्रारंभ करना चाहिए।
- आप संकल्प के अनुसार 7 व्रत कर सकते हैं आप चाहें तो इससे ज्यादा 21 या 45 व्रत भी कर सकते हैं।
- बुधवार के दिन प्रातः जल्दी उठें और स्नानादि करके हो सके तो हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
- भगवान गणेश का ध्यान करें और बुधदेव का पूजन करें।
- प्रसाद में चढ़ाने के लिए मूंग का हलवा, पंजीरी या मूंग के लड्डू बनाएं।
- शाम के समय फिर से पूजन करें और तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।
- पारण करने के लिए बनाए गए भोजन में नमक और घी का प्रयोग न करें।
Mercury Planet
बुध को मजबूत करने के उपाय
- बुध को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
- बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
- बुध को मजबूत बनाने के लिए एक हरें रंग के कपड़े में मूंग बाधंकर पोटली बनाएं और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं, दूर्वा की गांठ चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बुध को मजबूत बनाने के लिए दान
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, कांसा, घी, खांड आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा भी दें।
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, कांसा, घी, खांड आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा किसी बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा भी दें।