मंगल ग्रह ने बीते 6 सितंबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश किया है, जहां ये 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक विराजमान होंगे, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल जहां कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। वहीं मकर राशि में ये उच्च के होते हैं। ये पराक्रम, शौर्य, क्रोध, सैन्य शक्ति, भूमि, युद्ध आदि के प्रतीक हैं। मंगल के ही प्रभाव से कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण होता है। जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। 6 सितंबर को मंगल के कन्या राशि में आने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन चार राशि के जातकों पर मंगल के इस गोचर का नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में इन चार राशि के जातकों को मंगल गोचर के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Mars Transit 2021: 22 अक्तूबर तक ये 4 राशि वाले रहें सावधान, इन राशियों पर मंगल भारी
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें।
पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव देंगे। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते नजर आएंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझने में थोड़ा और समय लगेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
आपके स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन आ सकता है जिसके परिणामस्वरुप कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, विदेश यात्रा के भी योग। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहना होगा। बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटनासे बचें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।