फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल के राशि परिर्वतन से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकता है नुकसान

Sun, 22 Mar 2020 10:46 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 22 Mar 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
mars transit 2020 mangal ka rashi parivartan this zodiac signs have to pay attention

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। व्यक्ति के जीवन में मंगल का विशेष प्रभाव रहता है।  22 मार्च, रविवार को रात्रि 10 बजकर 6 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में मकर में प्रवेश करने जा रहा है। 4 मई, सोमवार तक मंगल मकर राशि में ही रहेंगे, उसके बाद मंगल का का कुंभ राशि में प्रवेश हो जाएगा। मंगल के इस गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, आज जानते हैं, कौनसी हैं वो राशियां....



 
mars transit 2020 mangal ka rashi parivartan this zodiac signs have to pay attention
मिथुन राशि
  • राशि से अष्टमभाव में उच्चराशिगत मंगल आपको प्रतापी एवं आक्रामक बनाएंगे फिर भी, कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इनकी नीच दृष्टि धनभाव पर पड़ रही है जिसके परिणामस्वरूप अप्रत्याशित रुप से धन हानि की संभावना भी बनती है अतः लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें।
mars transit 2020 mangal ka rashi parivartan this zodiac signs have to pay attention

तुला राशि

  • राशि से चतुर्थ भाव में मारकेश मंगल का गोचर आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा।कार्य व्यापार में भी स्थितियां सामान्य रहेंगी। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से आप कहीं न कहीं अपने आपको परेशान महसूस करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार में विघटन न होने दें। इन सबके बावजूद भूमि भवन एवं वाहन के सुख प्राप्ति का योग बन रहा है। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2020 mangal ka rashi parivartan this zodiac signs have to pay attention
कुंभ राशि
  • राशि से व्ययभाव में उच्च राशि का मंगल का जाना अत्यधिक यात्राएं तो कराएगा ही, साथ ही आर्थिक तंगी भी ला सकता है इसलिए अपव्यय से बचें।कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता वृद्धि होगी अन्यथा तनाव अधिक रहेगा जिसके फलस्वरूप आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अधिक के कर्ज़ के लेन-देन से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed