मीन राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 किस तरह का संकेत कर रहा है? नौकरी और व्यापार के मामले में मीन राशि के जातकों के लिए नया विक्रम संवत कैसा रहेगा? सेहत कैसे रहेगी? मीन राशि के जातकों के लिए नया हिंदी वर्ष विक्रम संवत 2077 कैसा रहेगा? इसका ज्योतिष विश्लेषण...
{"_id":"5e7351478ebc3e76ac0a932b","slug":"vikram-samvat-2077-pisces-horoscope-yearly-predictions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा नया हिंदू विक्रम संवत 2077, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Thu, 19 Mar 2020 04:33 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 19 Mar 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्षेत्र
- वर्ष आरंभ से ही आपके राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशि होकर दशम कर्मभाव में बैठे हुए हैं जिसके प्रभाव स्वरूप आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, जो कार्य करना चाहें जिस तरह से करना चाहें उसमें सफलता मिलेगी शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा और उच्चाधिकारियों से संबंध बना रहेगा। इस अवधि के मध्य यदि सरकार से संबंधित कोई निर्णय अपने पक्ष में करवाना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। कुछ दिनों बाद आपके लाभभाव में गुरु शनि और मंगल की युति एक साथ हो जाएगी जो आपके लिए लाभदायक तो रहेगी किंतु, स्वास्थ्य की दृष्टि से इस पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।
पारिवारिक पक्ष
- अच्छी संगति करें नशाखोरी से दूर रहें। गुरु की दृष्टि इस अवधि के मध्य आपके संतान एवं पत्नी भाव पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप आप को संतान संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी यदि किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो यह अवसर उपयुक्त रहेगा और सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बनेंगे नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। यही योग कार्य व्यापार के लिए अति उत्तम सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक पक्ष
- सितंबर से राहु केतु एवं बृहस्पति का राशि परिवर्तन भी आपके लिए वरदान सिद्ध होगा उस समय आपके अदम्य साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी आपके द्वारा किए गए कार्य एवं लिए गए निर्णय की सराहना तो होगी किंतु अत्यधिक ऊर्जावान एवं उत्साही होने के फलस्वरूप आप अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो वर्ष आपके लिए बेहतरीन सिद्ध होगा।