फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   march born people personality traits and characteristics

ज्योतिष: मार्च के महीने में जन्म लेने वालों में होती हैं ये खास खूबियां

Sun, 28 Feb 2021 02:54 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 28 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
march born people personality traits and characteristics
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह में जन्मे जातकों का स्वभाव एवं गुण-दोष - फोटो : Social Media

मार्च का महीना साल का तीसरा महीना होता है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन के कई रहस्यों को बताता है। मार्च के महीने में जिन लोगों का जन्मदिन होता है उन लोगों में कुछ खूबियां तो कुछ दोष भी पाए जाते हैं। आइए ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जानते हैं मार्च माह में जन्म लेने वाले जातकों के स्वभाव, गुण एवं दोषों के बारे में -

विज्ञापन


 

march born people personality traits and characteristics
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह में जन्मे जातकों का स्वभाव एवं गुण-दोष - फोटो : सोशल मीडिया
होती हैं ये खास खूबियां

मार्च माह में जन्म लेने वाले जातक हृदय से कोमल होते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले जातक परोपकारी, दानी और धार्मिक स्वभाव वाले होते हैं। धर्म और समाज कल्याण के कार्यों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मिलनसार होने के कारण आप आसानी से अंजान लोगों से अपनी मित्रता को स्थापित कर लेते हैं। इसलिए आपकी दोस्ती का दायरा विस्तृत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

march born people personality traits and characteristics
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह में जन्मे जातकों का स्वभाव एवं गुण-दोष - फोटो : Pixabay
वैचारिक रूप से होते हैं अधिक महत्वाकांक्षी

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है वे वैचारिक रूप से अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। भले आप दिखने में सामान्य दिखाई देते हों, लेकिन वैचारिक रूप से गंभीर होते हैं। आप जब तक उस विषय पर बात नहीं करते हैं तब तक आपको उसकी पूर्ण जानकारी न हो। आप परिस्थिति का पूर्वानुमान लगा लेते हैं जिसके चलते आपको लाभ मिलता है।

विज्ञापन

march born people personality traits and characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
जिम्मेदारियों का होता है अहसास

मार्च माह में जन्मे जातकों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा अहसास होता है। आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसमें आप खरा उतरते हैं। आप अपने कार्य का पूरा सम्मान करते हैं। आपकी यही बात आपको सक्सेसफुल बनाती हैं। वहीं समाज हित में बनाए गए नियमों का आप अच्छी तरह से पालन करते हैं और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

march born people personality traits and characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
होते हैं अव्वल नंबर के बातूनी

जिन लोगों का जन्म मार्च के महीने में होता है वे अव्वल नंबर के बातूनी होते हैं। अपनी बात करने की कला से आप महफिर में छा जाते हैं। लेकिन कभी-कभी लोग आपके बातूनी स्वभाव से नाराज भी हो जाते हैं। भले ही आप बातूनी क्यों ना हों, लेकिन कई मौकों पर आप निर्णय लेने में हिचकिचा भी जाते हैं। आपके दो-तरफा रवैया से लोग खफा हो जाते हैं।

march born people personality traits and characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
होते हैं थोड़े अड़ियल

इस महीने जन्में लोग अड़ियल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है। इसके साथ ही आप बातों को बढ़ाचढ़ाकर भी पेश करते हैं। जिससे लोग आपके सामने गुप्त बातों को साझा करने से कतराते हैं। 

march born people personality traits and characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों के होते हैं शौकीन

जिन महिलाओं का मार्च के महीने में जन्म होता है वे सजने संवरने की शौकीन होती हैं। जीवन में एडवेंचर आपको पसंद आता है। रहस्यमयी चीजों को जानने में गहरी रूचि रखते हैं। धर्म और अध्यात्म के विषयों को जानने की तीव्र इच्छा होती है। 

march born people personality traits and characteristics
(भगवान विष्णु) प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
उपाय

इस माह में जन्में लोगों को भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही प्रत्येक रविवार को तांबे के पात्र में जल लें और उसमें शहद मिलाकर प्रातःकाल सूर्य देव को अर्घ्य दें।

march born people personality traits and characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शुभ अंक : 3, 7, 9
शुभ रंग : हरा, पीला और गुलाबी
शुभ दिन : रविवार, सोमवार और शनिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed