फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naukri Pane ke Upay: नौकरी के लिए हैं परेशान तो आज ही आजमाएं ये अचूक उपाय, जल्द होगा समाधान

Sun, 10 Apr 2022 02:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Apr 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
manchahi naukri pane ke achuk upay astrological remedies to get dream job in hindi
नौकरी पाने के अचूक उपाय - फोटो : istock

Naukri Pane ke Achuk Upay: अच्छी नौकरी पाना हर किसी के जीवन की एक सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छी जॉब हो और वह खूब तरक्की करे। इसके लिए कुछ लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार योग्यता होने के बावजूद कई लोगों को नौकरी नहीं मिलती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, योग्यता और कड़ी मेहनत के बाद भी अच्छी नौकरी न मिल पाने की एक वजह ग्रह भी होते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्तिथि अच्छी न होने की वजह से बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। हालांकि कुछ उपाय के जरिए इसे ठीक भी किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपनी राह में आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं और मनचाही नौकरी भी पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में.... 

manchahi naukri pane ke achuk upay astrological remedies to get dream job in hindi
नौकरी पाने के अचूक उपाय - फोटो : istock
मनचाही नौकरी पाने के उपाय 

यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही है, तो आप सूर्यदेव की आराधना करें। इससे आपकी धन, वैभव और यश पाने की इच्छा पूरी होगी। रविवार के दिन पूजा करने से और सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से उच्च पद के साथ अच्छी नौकरी मिलती है।

manchahi naukri pane ke achuk upay astrological remedies to get dream job in hindi
नौकरी पाने के अचूक उपाय - फोटो : istock

हर शनिवार शनि देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। हर शनिवार उनकी पूजा करते हुए 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' का 108 बार जाप करें। आपकी राशि में जितनी बाधाएं हैं, सभी दूर होंगी और नौकरी शीघ्र मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
manchahi naukri pane ke achuk upay astrological remedies to get dream job in hindi
नौकरी पाने के अचूक उपाय - फोटो : istock

यदि इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले दही और चीनी खाकर निकलें। इसके अलावा घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखें। साथ ही बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। 

विज्ञापन
manchahi naukri pane ke achuk upay astrological remedies to get dream job in hindi
नौकरी पाने के अचूक उपाय - फोटो : pixabay

जब भी इंटरव्यू में जाएं तो घर से निकलने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। इसे लेकर 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें और फिर अपने पास रख लें। ऐसा करने से जल्द नौकरी मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed