फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: आज है साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशिवालों को मिल सकती है करियर में तरक्की, धनलाभ के भी हैं योग!

Mon, 16 May 2022 01:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 16 May 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign Lunar Eclipse 2022 may Bring Tremendous Progress In Career For These Zodiac Signs
चंद्र ग्रहण 2022 :16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और इसी दिन साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। - फोटो : istock

 Lunar Eclipse 2022 Effects Zodiac Sign : आज यानी 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और आज ही साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। पूर्णिमा तिथि 15 मई को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो चुकी है। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का जीवों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहण वैसे तो अशुभ माना जाता है, लेकिन इसके विशेष योग में होने के कारण कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण रूप से खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र की काल गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण का विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के साथ विशेष योग बनने से इस बार यह अधिक असरदार और फलदाई होगा। साल के प्रथम चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह चंद्रग्रहण धनलाभ और तरक्की लेकर आएगा। 


Chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign Lunar Eclipse 2022 may Bring Tremendous Progress In Career For These Zodiac Signs
मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। नौकरी में भी अनुकूल लाभ हो सकते हैं। धन, यश और वैभव में वृद्धि होगी। 

Chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign Lunar Eclipse 2022 may Bring Tremendous Progress In Career For These Zodiac Signs
स ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
16 मई को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण का सिंह राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में  किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा। अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहें, वाणी पर संयम रखें और अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और लगन से कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign Lunar Eclipse 2022 may Bring Tremendous Progress In Career For These Zodiac Signs
इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

 तुला राशि: 
16 मई को पड़ने वाला पहला चंद्रग्रहण तुला राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव देगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

विज्ञापन
Chandra grahan 2022 effect on rashi zodiac sign Lunar Eclipse 2022 may Bring Tremendous Progress In Career For These Zodiac Signs
16 मई को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि: 
धनु राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है। 16 मई को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा और साथ ही नए निवेश में अत्यधिक लाभ की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति होने की संभावना प्रबल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed