{"_id":"627f7771a46aa573432b8dc8","slug":"chandra-grahan-2022-lunar-eclipse-2022-detail-time-date-and-impact-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज , जानिए इस ग्रहण की खास बातें","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज , जानिए इस ग्रहण की खास बातें
Mon, 16 May 2022 01:07 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 16 May 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 : हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Chandra Grahan 2022 Date And Time: 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और इसी दिन साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। 15 मई को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। भारत में इस चंद्रग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा। आइए जानते हैं 16 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण की खास बातें...
Chandra Grahan 2022
- फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण लगने का समय
- 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा और इस ग्रहण की अवधि कुल मिलाकर 1 घंटे 24 मिनट की होगी। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 16 मई के दिन सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
चद्र ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण
- साल 2022 का पहला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 30 अप्रैल को भी सूर्य ग्रहण लगा था वह भी भारत में नहीं दिखाई दिया था। यह चंद्रग्रहण यूरोप,दक्षिण-पश्चिमी एशिया,अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका,दक्षिण अमेरिका,प्रशांत महासागर,हिंद महासागर,अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण का सूतककाल
- भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक काल को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतककाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है ऐसी मान्यताएं पौराणिक काल से चली आ रही है।
विज्ञापन
chandra grahan
इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
- साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। जातकों को मानसिक तनाव भी हो सकती है।