ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना होती है। सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीध में आ जाते हैं और चंद्रमा जब पृथ्वी की प्रच्छाया में आ जाता है तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को ही लगता है। वर्ष 2021 यानी इस साल यानी इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लगाने जा रहा है। ग्रहण का ज्योतिष महत्व भी माना जाता है। ग्रहण लगने से राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। इस बार का चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इस चंद्रग्रहण में कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के जातकों पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है इसलिए इन राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। आइये जानते हैं कि इस चंद्रग्रहण का किन राशियों पर होगा अशुभ प्रभाव, और क्या है चंद्र ग्रहण का समय।
Lunar eclipse 2021: 26 मई को लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लोग रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो जाएगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण दिन में लगेगा, जिसके कारण यह चंद्रग्रहण भारत में हर स्थान से दिखाई देना संभव नहीं होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि पर इस चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण करियर में परेशानियां आ सकती हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातक वाद-विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए जितना हो सके विवादों से बचकर रहें।
चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनों से व्यवहार करते समय सतर्कता रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
इस दौरान सिंह राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहना होगा। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव के कारण लव पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही माता पिता के साथ व्यवहार करते हुए संयम बरतने की जरूरत है। किसी मामले को लेकर माता पिता से भिन्नता हो सकती है। जिससे आपके पारिवारिक जीवन पर बुरा प्रभाव होगा। इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के कारण करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।