New Year 2026 Lucky Rashiyan: नए साल 2026 का आगाज़ ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ संकेतों के साथ हुआ है। वर्ष के पहले ही दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल खास संयोग बना रही है, जो पूरे साल की दिशा तय करने में अहम मानी जाती है। चंद्रमा के गोचर के साथ दिनभर बनने वाले शुभ योग और शुक्ल योग वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं, वहीं देर रात शुरू होने वाला रवि योग इस शुभता को और अधिक बल देने वाला माना जा रहा है।
1 January Rashifal 2026: जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए नए साल का पहला दिन
पंचांग के अनुसार इन तीनों शुभ योगों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए नए साल को खास तौर पर लाभकारी बना सकता है। आर्थिक प्रगति, करियर में उन्नति और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन के संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि 2026 की शुरुआत ही बता रही है कि कुछ राशियों के लिए यह साल बीते वर्ष 2025 की तुलना में कहीं अधिक सुखद, सफल और अवसरों से भरा रहने वाला है।
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
2 of 4
आर्थिक दृष्टि से यह साल काफी संतुलित रहने वाला है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ शुरुआत कर रहा है। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। लंबे समय से जिन रिश्तों में तनाव या दूरी बनी हुई थी, उन्हें सुधारने का अवसर भी आपको मिलेगा। आपसी संवाद और समझ से पारिवारिक व निजी जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक दृष्टि से यह साल काफी संतुलित रहने वाला है और किसी बड़े नुकसान या संकट की आशंका नहीं दिखती। यदि आप नया व्यवसाय, प्रोजेक्ट या कोई नई योजना शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो नए साल का यह शुरुआती समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है।
3 of 4
रिश्तों के मामले में आप अधिक निश्चिंत रहेंगे और मानसिक तनाव से दूरी बनी रहेगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए 2026 तरक्की और स्थिरता का वर्ष बन सकता है। नए साल में आपके सितारे मजबूत स्थिति में रहेंगे, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान और स्थायित्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। रिश्तों के मामले में आप अधिक निश्चिंत रहेंगे और मानसिक तनाव से दूरी बनी रहेगी। युवाओं के लिए यह साल खास हो सकता है, क्योंकि लंबे समय से मन में संजोई कोई इच्छा या लक्ष्य पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं।
4 of 4
नौकरीपेशा लोगों के लिए शहर से बाहर या यात्रा से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुभ योग, शुक्ल योग और रवि योग का प्रभाव नए साल 2026 के पहले दिन से ही दिखाई देगा। दिन के अंत तक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना है, जिससे आपको गहरी संतुष्टि और खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और जीवनसाथी की ओर से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शहर से बाहर या यात्रा से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है, जो आर्थिक लाभ के साथ-साथ करियर में भी आगे बढ़ने का रास्ता खोलेगा। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए 2026 प्रगति और खुशियों से भरा रहने वाला है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।