फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2026 Upay: नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

Wed, 31 Dec 2025 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 31 Dec 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
Astro tips new year 2026 first day 3 major astro remedies for money naye saal mein dhan prapti ke upay
नए साल पर जरूर करें ये गुप्त उपाय - फोटो : Amar Ujala

New Year 2026 Upay: नया साल 2026 बहुत ही शुभ संयोगों के साथ आरंभ होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार के दिन पड़ेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुख-समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही 1 जनवरी 2026 को रवि योग भी बन रहा है, जो रात 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को कार्यसिद्धि और धन लाभ के लिए विशेष फलदायी माना गया है।



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई आराधना से धन, अन्न, वैभव और संपत्ति में वृद्धि होती है। नए वर्ष के पहले दिन कुछ सरल उपाय अपनाकर पूरे साल आर्थिक स्थिरता और उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। अगर इन उपायों को चुपचाप और बिना किसी को बताए किया जाए, तो ये विशेष फलदायी माने जाते हैं। 

Astro tips new year 2026 first day 3 major astro remedies for money naye saal mein dhan prapti ke upay
1. धन वृद्धि के लिए गुप्त उपाय - फोटो : adobe stock

1. धन वृद्धि के लिए गुप्त उपाय
नए साल के पहले दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद एक पीली कौड़ी या हल्दी लगी कौड़ी हाथ में लें। मन ही मन माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी आर्थिक परेशानी और इच्छाओं को स्मरण करें। इसके बाद कौड़ी को बिना किसी को बताए अपनी तिजोरी, पर्स या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख दें। इसे पूरे साल संभालकर रखें। मान्यता है कि इससे धन का आवागमन बना रहता है।

Astro tips new year 2026 first day 3 major astro remedies for money naye saal mein dhan prapti ke upay
मनोकामना पूर्ति के लिए शिव उपाय - फोटो : adobe stock

2. मनोकामना पूर्ति के लिए शिव उपाय
नए साल के पहले दिन शाम को प्रदोष काल में मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें। किसी को बताए बिना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और वहां से चुपचाप लौट आएं। माना जाता है कि इस तरह की गई प्रार्थना सीधे शिव कृपा दिलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro tips new year 2026 first day 3 major astro remedies for money naye saal mein dhan prapti ke upay
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय - फोटो : Freepik.com

3. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
नए साल की सुबह सात काली मिर्च अपने हाथ में लेकर अपनी सारी चिंताओं का स्मरण करें। फिर उन्हें घर के बाहर किसी चौराहे या पेड़ के नीचे बिना देखे रख दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव को दूर करता है।

विज्ञापन
Astro tips new year 2026 first day 3 major astro remedies for money naye saal mein dhan prapti ke upay
वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए उपाय - फोटो : freepik

4. वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए उपाय
नए साल पर घर से बाहर निकलते समय एक साफ रूमाल में थोड़ा सा कच्चा चावल बांधकर अपने पास रखें। इसे पूरे दिन अपने साथ ही रखें और रात में किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को चुपचाप करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed