फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology Tips: घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां, खुलते हैं तरक्की के रास्ते

Sun, 01 May 2022 02:42 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 May 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
lucky plants for home in hindi these plants remove financial problems
घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां - फोटो : iStock

Astrology Tips: धर्म शास्त्रों में पौराणिक समय से ही पूजा-पाठ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में रोजाना पूरे विधि-विधान और सच्ची श्रद्धा के साथ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा तो की ही जाती है साथ में कुछ पेड़-पौधों की भी पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पौधे से अवश्य होता है। मान्यता है कि इन पौधों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इन पौधों की पूजा से व्यक्ति के जीवन से ग्रह संबंधित दोष भी दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र में कई पौधों को घर पर लगाने और उनकी नियमित पूजा करने के बारे में बताया गया है। मन्यता है कि घर पर पौधे होने से वास्तु संबंधी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ पौधों के बारे में जिनका हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में बहुत ज्यादा महत्व होता है...

lucky plants for home in hindi these plants remove financial problems
घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां - फोटो : iStock
तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, जिन घरों में तुलसी का पौधा होता वहां पर वास्तु संबंधी किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं पाया जाता है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। ऐसे में घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप पूजा करनी चाहिए और रोजाना सुबह-शाम दिया जलाना चाहिए।  

lucky plants for home in hindi these plants remove financial problems
घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां - फोटो : iStock

शमी का पौधा
शमी के पौधे में शनि देव का वास होता है। यही वजह है कि अधिकांश घरों में ये पौधा लगाया जाता है। जिन घरों में शमी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर हमेशा सुख, समृद्धि, धन और शांति बनी रहती है। अगर किसी की कुंडली में शनि संबंधी किसी प्रकार का दोष है तो शमी की पूजा और दीपक जलाने पर शनि दोष दूर हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lucky plants for home in hindi these plants remove financial problems
घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां - फोटो : iStock
पीपल का पेड़ 

पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। कहा जाता है कि नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और उसके नीचे दीपक जलाने पर सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं। शनि संबंधी दोष को दूर करने और शनि के विशेष कृपा पाने के लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने पर व्यक्ति उन्नति प्राप्ति करता है।

विज्ञापन
lucky plants for home in hindi these plants remove financial problems
घर पर इन पौधों को लगाने और रोजाना पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां - फोटो : Pixabay
केले का पौधा

केले के पौधे की पूजा करने से देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु संबंधी दोष होता है तो हर गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उसका गुरु दोष खत्म हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed