फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये उपाय, नकारात्मकता होगी दूर

Sat, 30 Apr 2022 12:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2022 These Things You Must Do After Surya Grahan Ends
Surya Grahan 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या के साथ साथ साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। - फोटो : iStock

Surya Grahan 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या के साथ साथ साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आज यानी 30 अप्रैल, शनिवार की रात 12 बजकर 15 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और 1 मई सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर इसका समापन होगा।  सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई तरह की मान्यताएं हैं। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। हालांकि भारत में ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना अनिवार्य माना जाता है। इससे ग्रहण के नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय 

Surya Grahan 2022 These Things You Must Do After Surya Grahan Ends
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे में गंगाजल का छिड़काव करें। - फोटो : अमर उजाला

सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद जरूर करें ये कार्य
 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पौधे में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में किसी भी प्रकार की अशुद्धि नहीं रहती और तुलसी का पौधा शुद्ध होता है। 
Surya Grahan 2022 These Things You Must Do After Surya Grahan Ends
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।   - फोटो : डेमो
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।  ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव मां के साथ होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है, इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2022 These Things You Must Do After Surya Grahan Ends
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में और घर के पूजा स्थल में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें। - फोटो : istock
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में और घर के पूजा स्थल में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बाधित हो जाती है। ग्रहण के बाद गंगास्नान अवश्य करें। यदि आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते, जो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। 
विज्ञापन
Surya Grahan 2022 These Things You Must Do After Surya Grahan Ends
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद दान अवश्य करें।
  • सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद तिल, चने की दाल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं और संकटों से छुटकारा मिलता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed