किसी से प्यार करना हर व्यक्ति के जीवन में एक अलग एहसास होता है। हर व्यक्ति मनचाहा प्यार पाना चाहता है, लेकिन जीवन कभी-कभी परिस्थितियां इतनी विपरीत हो जाती हैं कि जिसके कारण कई बार लोगों को अपना प्यार खोना पड़ता है या रिश्तें में दरार आने लगती है। हर रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयास करना बहुत आवश्यक होता है। तभी व्यक्ति अपना मनचाहा प्यार या रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकता है। अपने प्यार को पाने और रिश्ते को मजबूत बनाने के प्रयास के साथ आप कुछ उपायों को भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लाल किताब के उपाय, जिनसे आपके प्रेम की रूकावटे होंगी दूर और जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर साथ....
लाल किताब: जीवनसाथी का साथ और खोया प्यार पाने के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपना प्रेम प्राप्त करना चाहते हैं या फिर अपने जीवन साथी से अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो भूरी और काली गाय की सेवा करें। यदि आप सक्षम हैं तो किसी ब्राह्मण को सफेद गाय का दान करें। इससे न केवल आप प्रेमी/प्रेमिका या जीवन साथी का साथ पा सकते हैं बल्कि आपके जीवन की सभी बाधाएं भी दूर होती हैं।
लाल किताब के अनुसार कच्चे आलू लेकर से उसे पीला करके किसी काली गाय को खिलाएं। यह उपाय आपको पूरे 43 दिनों तक लगातार करें। ध्यान रखें कि इन 43 दिनों तक आप स्वयं गुड़ का सेवन न करें और मन में मनोकामानापूर्ति के लिए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति बनाएं रखें।
लाल किताब के उपाय करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- लाल किताब के उपाय केवल हित के लिए करें।
- उपाय करते समय मन में सात्विकता और दृढ़ विश्वास बनाएं रखें।
- उपाय करने के दौरान किसी भी नशीली चीज या फिर मांसाहारी चीजों का सेवन न करें।