Kumbh Rashi Upay: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। सभी 12 राशियों का स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। आज हम जानेंगे कुंभ राशि के बारे में। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोगों का सबसे बड़ा गुण उनकी प्रगतिशीलता है। वहीं इनकी सबसे बड़ी कमजोरी इनके व्यवहार में दोहरापन है। कहा जाता है कि इस राशि के लोग अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। ये परिश्रम करके अपना जीवनयापन करते हैं। कुंभ राशि के लोग आंतरिक रूप से शांत एवं नम्र होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनके स्वभाव में उग्रता भी पाई जाती है। ये दूसरों की सहायता करने में माहिर होते हैं। कुंभ राशि के जातकों के जीवन में वैसे तो सबकुछ अच्छा होता है, लेकिन कभी-कभी इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं परेशानियों से उबरने के लिए ज्योतिष शास्त्र में आसान उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Kumbh Rashi Upay: मान-सम्मान और धन प्राप्ति के लिए कुंभ राशि के जातक करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
पारिवारिक क्लेश को दूर करने के लिए उपाय
यदि आपके घर में पारिवारिक कलह है। किसी न किसी कारण से विवाद चल रहा है तो गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही किसी भी मंदिर के सामने गुजरते समय शीश झुकाकर प्रणाम करें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से आपके परिवार के क्लेश दूर हो जाएंगे।
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए उपाय
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए कुंभ राशि के जातक किसी मंदिर परिसर में केले का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
मान-सम्मान प्राप्ति के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मान-सम्मान की वृद्धि के लिए कुंभ राशि के जातकों को प्रातः काल भोजन बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी के लिए उपाय
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको शनि ग्रह से जुड़े हुए उपाय करने चाहिए। शनिवार के दिन लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।