किसी भी बात या कारण से जब मनुष्य बहुत आनंदित होता है तो वह अपने मनोभावों को हंसी या मुस्कुराहट से प्रकट करता है। हंसी आना या हंसना मनुष्य का रोना, दुखी होने और गुस्सा करने जैसा ही स्वभाविक गुण है। पहले के समय में लोगों के पास समय था, वे एक दूसरे के साथ समय बिताते थे और प्रसन्न रहते थे, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास दो पल का समय नहीं है कि वह सुकून से खुलकर हंस सकें। यही कारण है कि आज के समय में लोगों को लाफिंग थेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है, दरअसल हमारे हंसने, रोने, गुस्सा, करने का प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर होता है। हंसने से मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इसी के साथ हंसी से हमारे रक्त संचार को में सुधार होता है लेकिन क्या आपको पता है कि हंसी से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। प्रत्येक मनुष्य की हंसी एक दूसरे से भिन्न होती है। कुछ लोग बहुत जोर से हंसते हैं तो कुछ लोग ज्यादातर मुस्कान से ही अपनी खुशी जाहिर कर देते हैं। हंसी का संबंध मानसिक स्वास्थ्य से होता है इसलिए समुद्रशास्त्र कहता है कि व्यक्ति के हंसने के तरीके से उसके स्वभाव को जाना जा सकता है। जानिए क्या कहती है आपकी हंसी।
हंसी खोलती व्यक्तित्व का राज, जानिए क्या कहती है आपकी हंसी
यदि कोई व्यक्ति बिना किसी संकोच के खुलकर हंसता है तो माना जाता है कि ये लोग साफ हृदय के होते हैं और रिश्तों में वफादार होते हैं। ऐसे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए हर कार्य में इनका दिमाग तेज चलता है। ये लोग विनम्र, दयालु और अच्छे प्रेमी होते हैं।
कुछ लोग जब हंसते हैं तो तेज आवाज निकलती है। जिसे ठहाके मारकर हंसना भी कहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हंसते या ठहाके लगाते वक्त जिनके चेहरे पर व्यंग्यात्मक भाव आते हैं। जो लोग ऐसे हंसते हैं, उनमें अहंकार कि भावना होती है।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे किसी बात पर हंसते हैं और फिर एक दो सेकंड के लिए रुक जाते हैं और दोबारा हंसते हैं। ऐसे लोगों को देखकर थोड़ा सा अजीब भी लगता है। सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। ये लोग किसी काम में जल्दी सफल नहीं हो पाते हैं।
हर बात पर केवल मुस्कुराने वाले लोग
कुछ लोग ज्यादातर सिर्फ मुस्कुराकर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ काम लेते हैं। ये लोग गंभीर, भरोसेमंद और ज्ञानी होते हैं।