फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कार्यों को करने से खराब हो सकती है मंगल की स्थिति, हो सकती हैं आपको ये बड़ी परेशानियां

Tue, 29 Dec 2020 06:38 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 29 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Know the cause of deterioration of Mars and the problems caused by it
mars

ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं में ग्रहों की बहुत अहम भूमिका होती है। ग्रहों की शुभ, अशुभ स्थिति से हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष कहता है कि सभी नव ग्रह व्यक्ति को अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। इन नव ग्रहों में मंगल का भी अहम स्थान है। जहां मंगल की अच्छी स्थिति होने पर आपके जीवन में सब कुछ मंगल होता है, वहीं खराब स्थिति के कारण जातक को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्या आपको पता है कि कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें करने से आपका मंगल खराब होता है। तो चलिए जानते हैं कि वे ऐसे कौन से कार्य हैं जिनको करने से मंगल खराब होता है और इससे क्या परेशानियां हो सकती हैं। 

Know the cause of deterioration of Mars and the problems caused by it
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

कौन से कार्य करने से खराब होता है मंगल
मांस मछली अंडे आदि खाने से मंगल की स्थिति खराब होती है। मदिरा का सेवन भी मंगल की स्थिति खराब करता है। मंगलवार के दिन तो भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा भी गया है कि जैसा खाते हैं अन्न वैसा होता है आपका मन। इसलिए सात्विक भोजन करना ही उचित रहता है।

  • जो लोग अपने रक्त संबंधियों यानि भाई आदि से झगड़ा करते हैं या बैर रखते हैं, तो ऐसे लोगों का मंगल खराब रहता है।
  • यदि कोई व्यक्ति बात-बात पर क्रोध करता है।  जिसका स्वाभाव चिड़चिड़ा रहता है। उसका भी मंगल खराब हो जाता है।
  • यदि आपके घर का पश्चिम कोण दूषित है या उसमें किसी प्रकार का दोष है तो भी मंगल की स्थिति खराब होने लगती है।
Know the cause of deterioration of Mars and the problems caused by it
planet

मंगल की खराब स्थिति से नुकसान

  • यदि व्यक्ति का स्वाभाव चिड़चिड़ा रहने लगे वह अपने भाई बंधुओं से बात-बात पर झगड़ा करने लगे तो ये खराब मंगल की पहचान है। 
  • मंगल के खराब होने पर व्यक्ति को रक्त संबंधित समस्याएं घर लेती हैं। शरीर में रक्त की कमी हो जाती है।
  • मंगल की स्थिति खराब होने से व्यक्ति डरपोक बनता है। वह आशांकाओं और भय से घिरा रहता है। उसका पराक्रम, शांति और साहस नष्ट होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the cause of deterioration of Mars and the problems caused by it
mars
  • खराब मंगल के कारण व्यक्ति में अपराध की प्रवृत्ति आ सकती है।
  • मंगल की बद स्थिति के कारण व्यक्ति को जेल आदि भी जाना पड़ सकता है।
  • मंगल की स्थिति ज्यादा खराब होने पर संतान उत्तपत्ति में भी बाधा आती है।

 

विज्ञापन
Know the cause of deterioration of Mars and the problems caused by it
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay
मंगल की खराब स्थिति के कारण होते हैं ये रोग
मंगल की खराब स्थिति होने पर आपको रक्त में अशुद्धि के कारण फोड़े फुंसी, खुली चोट(जख्म) रक्त अल्पता, रक्तचाप, आदि रोगों के होने की आशंका रहती है। इसके अलावा जातक को बुखार का टूटना, गुर्दे में पथरी, गठिया, जोड़ों में दर्द जैसी सेहत से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed