{"_id":"606dd1448ebc3e8c965c169e","slug":"know-the-benefits-and-rules-of-dhwaja-flag-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर ध्वजा लगाने से होतें हैं कई फायदे, जानिए इसे लगाने के नियम","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
घर की छत पर ध्वजा लगाने से होतें हैं कई फायदे, जानिए इसे लगाने के नियम
पहले के समय में राजा महाराजाओं के महलों में कई तरह के ध्वज लगाए जाते थे। उस समय लगाई जाने वाली ध्वजाओं का अलग-अलग अर्थ होता था। कुछ ध्वजा विजय पताका के रूप में लगाई जाती थी तो कोई महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए भी ध्वजा का प्रयोग किया जाता था। आज के समय में भी लोग अपने घरों की छत पर धार्मिक रूप से ध्वजा लगाते हैं लेकिन ज्योतिष में ध्वजा लगाने का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके अनुसार ध्वजा लगाने से कई लाभ भी मिलते हैं इसलिए ध्वजा लगाते समय रंग और दिशा आदि का भी ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
कैसे हा ध्वजा का रंग
सनातन धर्म में भगवान और केसरिया रंग की ध्वजा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए भगवा केसरिया या फिर पीले रंग में से किसी एक रंग की ध्वजा लगा सकते हैं। ये तीनों ही रंग ध्वजा के लिए सही रहते हैं।
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो
इस दिशा में लगाएं ध्वजा
ध्वजा को लगाने के लिए वायव्य कोण सही माना जाता है। यदि आपको अपने घर में ध्वजा लगानी है तो इसे घर की छत पर वायव्य कोण में लगाएं। यदि आपको दिशा की जानकारी सही प्रकार से न हो पा रही हो तो किसी वास्तु शास्त्री से सलाह लेकर ध्वजा लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो इमेज
इस तरह की होनी चाहिए ध्वजा
आप त्रिभुजाकार या फिर दो त्रिभुजाकार ध्वज में से कोई एक लगा सकते हैं। इसके अलावा स्वास्तिक या फिर ॐ जैसे शुभ चिन्ह बने हुए ध्वज लगा सकते हैं। ये दोनों ही चिन्ह बहुत शुभ माने जाते हैं। इससे आपके घर में शुभता और सकारात्मकता आती है।
विज्ञापन
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर पर ध्वजा लगाने के लाभ
मान्यता है कि ध्वजा लगाने से यश, कीर्ति और विजय प्राप्त होती है। परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है, इसके साथ ही ध्वजा या झंडा लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के रोग, शोक व दोष से मुक्ति प्राप्ति होती और घर की सुख, समृद्धि आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।