फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायत्री मंत्र के ये पांच फायदे जानकर आप भी प्रतिदिन करने लगेंगे इस मंत्र का जाप

Mon, 19 Apr 2021 10:11 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 19 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Mantra Meaning Significanc Benefits and Chant timing
gayatri mantra

गायत्री मंत्र अन्य कई मंत्रों से ज्यादा प्रभावशाली माना गया है। शास्त्रों में भी इस मंत्र में को बहुत शक्तिशाली बताया गया है। इस मंत्र का जाप करने के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी इस मंत्र का जाप एक समय और नियम के अनुसार किया जाए तो यह एक ऐसा मंत्र है जिसमें हर समस्या का निदान छुपा हुआ है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, के साथ जीवन में खुशियों का संचार होता है। यह अत्याधिक लाभकारी मंत्र है। तो चलिए जानते हैं गायत्री मंत्र जाप का सही समय, अर्थ और फायदे...

Gayatri Mantra Meaning Significanc Benefits and Chant timing
gayatri mantra

गायत्री मंत्र का जप का पहला समय 

 

गायत्री मंत्र का जाप प्रात:काल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू करना चाहिए।

 

गायत्री मंत्र का जप दोपहर के समय भी किया जा सकता है।

 

संध्या के समय गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय बाद तक जप करना चाहिए।

Gayatri Mantra Meaning Significanc Benefits and Chant timing
gayatri mantra
गायत्री मंत्र और उसका अर्थ

गायत्री मंत्र:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

 

अर्थात .. उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपने अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gayatri Mantra Meaning Significanc Benefits and Chant timing
Gayatri Mantra

विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन
Gayatri Mantra Meaning Significanc Benefits and Chant timing
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

माना जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह एवं सकारात्मकता आती है और व्यक्ति खराब से खराब परिस्थिति को भी बहुत आसानी से धैर्यपूर्वक पार कर लेता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति सन्मार्ग की ओर प्रेरित होकर धर्म और सेवा जैसे कार्य करने लगता है। इस मंत्र के जप से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed