जानिए घर में चींटियां आने के कौन-कौन से होते हैं शुभ-अशुभ संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में काले रंग की चींटियों का आना शुभ माना जाता है। बहुत से उपायों में भी काली चीटिंयों को आटा, शक्कर आदि खिलाने को कहा जाता है। क्योंकि काली चींटियों को भोजन डालना शुभ माना जाता है। काली चींटियों के आगमन के घर में सुख और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। चावल के भरे हुए बर्तन में से अगर काली चींटियां निकलती हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। मानते हैं कि इससे आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है। घर में धन के आगमन का संकेत होता है।
वैसे तो अमूमन घर में लाल चींटिया आ ही जाती हैं, लेकिन घर में ज्यादा लाल चींटियों का आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसे आने वाले समय की परेशानियों जैसे विवाद धन हानि आदि का संकेत माना जाता है। लेकिन जब आपके घर में लाल चींटियां मुंह में दाना या अंडे लेकर आती हुआ दिखाई देती हैं तो यह अशुभ नहीं माना जाता है।
दिशा के अनुसार चींटियों का आना भी देता है अलग-अलग संकेत
मान्यता है कि अगर आपके घर में काली चींटियां उत्तर दिशा की ओर से आ रही हैं तो यह शुभ संकेत होता है। तो वहीं पूर्व दिशा से आने वाली चींटियां आपके लिए कोई सकारात्मक संकेत ला सकती हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली चींटियां यात्रा करने का संकेत देती हैं।