फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष राशि वालों की ये विशेषता उन्हें बनाती है बेहद खास

Mon, 06 Apr 2020 12:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 06 Apr 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
know about Taurus sign traits characteristics
rashi

राशिचक्र में वृष दूसरी राशि है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए वृष राशि वाले लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, कला, काम, वासन, सौंदर्य आदि का कारक होता है। ऐसे में वृष या वृषभ राशि वालों में शुक्र ग्रह से संबंधित विशेषताएं पाई जाती हैं। तो चलिए जानते हैं वृष राशि वालों के गुण-दोष, शारीरिक रूप-रेखा एवं स्वभाव के बारे में विस्तार से।

know about Taurus sign traits characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

वृष राशि वालों की शारीरिक रूप रेखा
जिस प्रकार से शुक्र ग्रह सौंदर्यता और आकर्षण को दर्शाता है, ठीक उसी प्रकार वृष राशि वाले सुंदर और आकर्षक काया के होते हैं। अपने से विपरीत लिंग के लोगों (स्त्री है तो पुरुष या पुरुष है तो स्त्री) को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वृष राशि के लोग सुंदर कद काठी, ऊंची नाक, चमकदार आँख और कामुक होठ वाले होते हैं। यानि आपका चेहरा सुंदर और कद कांठी भी बेहद सुंदर होती है।

know about Taurus sign traits characteristics
वृष राशि

वृष राशि वालों का स्वभाव
वृष राशि वाले शांत और कोमल स्वभाव के होते हैं। आप व्यावहारिक और अच्छे व्यक्तित्व वाले होते हैं। धन और ऐश्वर्य के प्रति आप अधिक लालायित होते हैं। अपने कार्य के प्रति संजीदा और स्वभाविक रूप से अंतर्मुखी होते हैं। लोग आपके ऊपर विश्वास करते हैं। आप दयालु स्वभाव के भी होते हैं और लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। आप अपनी सुरक्षा और प्रतिबद्धता को अहमियत देते हैं। वृष राशि के जातक अपने करीबी लोगों का ध्यान और उनकी चिंता करते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों का भलिभांति अहसास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Taurus sign traits characteristics
सर्दी जुकाम

वृष राशि वालों की सेहत
वृष लग्न वाले जातकों की सेहत अच्छी होती है। इनके शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। लेकिन इसके बावजूद ही कुछ शारीरिक समस्याएं इन्हें रहती हैं। वृश राशि वालों को जुकाम से संबंधित समस्या रहती है। इसके अलावा आपको गुर्दे, गुप्तांग, मूत्राशय, गर्दन और गले में होने वाली समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
know about Taurus sign traits characteristics
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नकारात्मक पक्ष 
अंतर्मुखी होना कई बार इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। आप अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने स्पष्ट तरीके से नहीं रख पाते हैं। नए लोगों से भी आप घुलना मिलना बहुत ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आपका सामाजिक दायरा भी सीमित होता है। मन में संकोच का भाव आपको मुखर नहीं बनाता है। प्रेम जीवन में आपको असुरक्षा की भावना रहती है जो आपको शक करने वाला बनाती है। आप काम-वासना के प्रति अधिक आतुर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed