फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यों से भरा है ये ग्रह, दिलचस्प है इसके बनने की कहानी, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव

Tue, 14 Apr 2020 02:00 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 14 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
know about story of Ketu planet in Astrology
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2019

केतु एक रहस्यमयी ग्रह है। यह एक छाया ग्रह है। इसका कोई अपना वास्तविक रूप नहीं है। स्वभाव के कारण ज्योतिष शास्त्र में इसे एक पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। इस ग्रह को किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी यह हमारे जीवन को प्रत्यक्ष रूप में प्रभावित करता है। केतु ग्रह धनु राशि में उच्च का और मिथुन राशि में नीच का माना जाता है। इसके बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

know about story of Ketu planet in Astrology
समुद्र मंथन

जानिए कैसे बना केतु ग्रह
केतु ग्रह के बनने की कहानी पौराणिक कथाओं में मिलती है। कथा के अनुसार, देवासुर संग्राम में मंथन से जो अमृत निकला, उस अमृत को जब भगवान विष्णु मोहिनी (एक सुंदर अप्सरा) के रूप में बांट रहे थे तो स्वरभानु नामक एक राक्षस देवताओं की पंक्ति में वेष बदलकर बैठ गया। जब स्वरभानु की अमृत पीने की बारी आई तो उसने अमृत तो पी लिया लेकिन सूर्य और चंद्र देव ने उसके भेद को उजागर कर दिया। इस पर भगवान विष्णु जी ने क्रोध में अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर और धड़ दोनों को अलग कर दिया। उसका सिर राहु कहलाया और धड़ केतु बन गया, जो बाद में दोनों ग्रहों के रूप में स्थापित हो गए।

know about story of Ketu planet in Astrology
केतु देव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में केतु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को शुभ ग्रह नहीं माना जाता है। इसके दुष्प्रभाव से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु के साथ मिलकर यह कुंडली में कालसर्प दोष का निर्माण करता है। केतु लग्न का जातक धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में अग्रणी होता है। केतु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति को भौतिक जीवन से दूर ले जाता है। इसके प्रभाव वाले जातक वैराग्य जीवन की ओर प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about story of Ketu planet in Astrology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केतु के अशुभ प्रभाव
केतु ग्रह के कमजोर होने पर जातकों को इसके बुरे परिणाम झेलने पड़ते हैं। खासकर व्यक्ति के सिर के नीचे का हिस्सा कमजोर होता है। उसे अपने ननिहाल पक्ष से प्यार नहीं मिलता है। इसके अशुभ होने पर संतान को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से शारीरिक पीड़ाएं भी होती हैं। व्यक्ति को कान, रीढ़ की हड्डी, घुटने, लिंग, किडनी, जोड़ों के दर्द आदि रोगों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
know about story of Ketu planet in Astrology
गणेश जी - फोटो : social media

कुंडली में केतु को मजबूत कैसे करें
ज्योतिष शास्त्र में केतु को मजबूत बनाने के आसान उपाय बताये गए हैं। कुंडली में केतु को मजबूत करने के लिए गणपति महाराज की आराधान करें। दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं। केतु को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में रत्न, जड़ी और रुद्राक्ष को धारण करना भी बताया गया है। केतु को शक्तिशाली बनाने के लिए लहसुनिया रत्न, अश्वगंधा की जड़ी और नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण किया जाता है। इसके अलावा केतु यंत्र को स्थापित कर उसकी आराधन करना भी केतु ग्रह को मजबूत बनाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed